श्रीनगर पुरानी बाजार से दो बाइक की चोरी

आगे की कार्रवाई की जा रही है.
श्रीनगर. थानाक्षेत्र के खुंट्टी धुनेली पंचायत के श्रीनगर पुरानी बाजार गांव में बीती रात्रि घर के बंगले में रखी दो बाइक चोरी हो गयी. पुरानी बाजार दुर्गा मंदिर स्थित निवासी आकाश एवं चंदन की मोटरसाइकिल दरवाजे पर बरामदे में खड़ी थी. पीड़ित ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह दोनों मोटरसाइकिल लगायी थी. सुबह में दोनों मोटर साइकिल गायब थी. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घटना घटित हुई है. इस मामले में थाना कांड संख्या दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










