बस स्टैंड से व्यापार मंडल शिफ्ट हुआ मछली बाजार

श्रावणी महोत्सव
श्रावणी महोत्सव प्रतिनिधि, बनमनखी . आगामी राजकीय श्रावणी महोत्सव को लेकर बनमनखी बस स्टैंड में लग रहे मछली बाजार को व्यापार मंडल में शिफ्ट किया गया है. बस स्टेंड स्थित मछली बाजार को शिफ्ट कराने आए एसडीएम चंद्रकिशोर सिंह, सीओ आदित्य रंजन, एसआई विनय कुमार सिंह व पुलिस बल ने दुकानदारों को समझाबुझाकर व्यापार मंडल में दुकान लगाने के लिए तैयार किया. एसडीएम चंद्रकिशोर सिंह ने बताया कि आगामी राजकीय श्रावणी महोत्सव में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो, उसको ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड स्थित मछली बाजार को व्यापार मंडल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है. अगर कोई मछली दुकानदार व्यापार मंडल शिफ्ट नहीं होंगे तो जुर्माना कर बलपूर्वक हटाया जाएगा. फोटो. 14 पूर्णिया 19 परिचय: मछली बाजार खाली कराते एसडीएम, सीओ
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




