ePaper

सावन की पहली सोमवारी आज, मंदिरों में पुजारी करेंगे पूजन व श्रृंगार

Updated at : 13 Jul 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
सावन की पहली सोमवारी आज, मंदिरों में पुजारी करेंगे पूजन व श्रृंगार

मंदिरों में पुजारी करेंगे पूजन व श्रृंगार

विज्ञापन

जलाभिषेक को ले शिवालयों में जुटेगी भक्तों की भीड़

शहर से गांव तक भक्त कर रहे रुद्राभिषेक की तैयारी

सावन के महीने में इस साल पड़ रहे हैं कुल चार सोमवार

पूर्णिया. भगवान शिव को समर्पित रहने वाला सावन का पवित्र महीना बीते शुक्रवार 11 जुलाई को शुरू हो चुका है. आगामी 9 अगस्त तक यह महीना चलेगा जिसमें कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं. सावन का यह सोमवार भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ दिन माना गया है. सावन को लेकर शहर के अमूमन सभी शिवालयों में विशेष तैयारी की गई है. वैसे तो सावन के पहले दिन से शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो जाता है पर सावन के प्रत्येक सोमवार को अक्षत, फल-फूलपान, भस्म व बेलपत्र से भगवान का श्रृंगार किया जाएगा. सावन की सोमवारी को लेकर शिवालयों और मंदिरों को सजाया संवारा गया है. दरअसल, सावन की सोमवारी यहां उत्सव की तरह मनाया जाता है और इस दिन पूर्णिया सिटी के सौरा तट पर मेला जैसा नजारा दिखता है. लोग सौरा नदी में श्रद्धा की डुबकी लगाते हैं. भक्त नदी में स्नान कर मंदिरों में पूजा करेंगे. इस स्थिति में सोमवार की सुबह से ही सिटी के सौरा तट पर भक्तों का जमावड़ा लग जाता है. याद रहे कि सावन के महीने का शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस माह में देवों के महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही सोमवार व्रत भी किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार व्रत कर भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

सावन को ले शिवभक्तों में खासा उत्साह

सावन को अब सामने पाकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. यही वजह है कि जिला मुख्यालय समेत आस पास के शिवालयों में पूजन-अनुष्ठान की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसके लिए न केवल शिव मंदिरों के साफ-सफाई हुई है बल्कि रंग-रेगन कर उसे सजाया-संवारा भी गया है. शहर के कोरटबाड़ी स्थित उगना मंदिर, शितला मंदिर शिवाला, मधुबनी शिवाला, हाउसिंग बोर्ड शिवमंदिर, फोर्ड कंपनी चौक मंदिर, पोलिटेकनिक चौक शिवाला, पंचमुखी मंदिर शिवाला, भूतनाथ मंदिर समेत कई मंदिरों में युद्ध स्तर पर सफाई आदि की जा रही है. उधर, पूर्णिया सिटी में सौरा घाट शिवालय, पुरणदेवी मंदिर शिवालय और गुलाबबाग में मेला ग्राउंड शिव मंदिर, महाबीर स्थान शिवाला और सुनौली चौक शिवाला को भी सजाया जा रहा है.————-

सावन के चार सोमवार

पहला सोमवार व्रत — 14 जुलाई

दूसरा सोमवार व्रत — 21 जुलाई

तीसरा सोमवार व्रत — 28 जुलाई

चौथा सोमवार व्रत — 04 अगस्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन