12 साल में भी नहीं बन पाया गीता शिवराज उउवि में तीन कमरे का भवन

गीता शिवराज उत्क्रमित उच्च विद्यालय
धमदाहा. प्रखंड के गीता शिवराज उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बीते एक दशक पूर्व तीन कमरे का भवन बनाने का कार्य शुरू हुआ था जो आजतक पूर्ण नही हो सका. बताते चलें कि 2010-11 में उत्क्रमित उच्य विद्यालय गीता शिवराज में तीन कमरे के भवन के लिए दस लाख की योजना राशि का उठाव हो गया. हालांकि अभी तक उक्त भवन का कार्य अपूर्ण है. इस बाबत डीपीओ कौशल कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जांच टीम भेजकर उक्त विद्यालय में अपूर्ण भवन की जांच करवाते हैं. इधर, ग्रामीणों में सोनू सिंह, नीरज सिंह, प्रकाश मुर्मू, मंजू मुर्मू ,उपेंद्र साह , कलाधर सिंह, शक्तिधर सिंह, नेपाली सिंह ने बताया कि इस भवन का निर्माण शुरू हुए करीब एक दशक बीत गया. जब जब ग्रामीण आवाज उठाते हैं तब तब थोडा काम करके फिर ब्रेक कर दिया जाता है. लेकिन आजतक इसको पूर्ण नहीं किया गया.ग्रामीणों ने मांग की है कि इस विद्यालय के निर्माण कार्य की जांच कर उचित करवाई की जाये. फोटो. 17 पूर्णिया 15-ंं गीता शिवराज उउवि
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




