बाइक की ठोकर से मां-बेटा समेत तीन घायल

पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग स्थित तारानगर गांव
श्रीनगर. पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग स्थित तारानगर गांव पैक्स गोदाम के निकट बीती रात्रि 10 बजे के करीब बाइक की ठोकर से मां-बेटा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, तारानगर गांव निवासी अरविंद साह एवं उनकी माता बुधनी देवी बीती रात्रि अपने गांव तारानगर के निकट सड़क पार कर रहे थे. इसी बीच जगेली की ओर से विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने मां-बेटे को जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में दोनों मां-बेटा और खुट्टी हसेली पंचायत के उरांव टोला गांव से जुड़े बाइक चालक टिंकू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है. फोटो. 14 पूर्णिया 5,6- घायल
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




