बीएड नामांकन को पांचवे दिन तीन अभ्यर्थियों ने कराया वेरिफिकेशन

बीएड नामांकन
पूर्णिया. बीएड में नामांकन के लिए पांचवी मेरिट लिस्ट पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के पांचवे दिन रविवार को 03 अभ्यर्थी ने कागजातों का वेरिफिकेशन कराया. इस प्रकार से वेरिफिकेशन करानेवाले अभ्यर्थी की संख्या बढ़कर 73 हो गयी है. पूर्णिया विवि के वर्चुअल क्लास रूम में वेरिफिकेशन का कार्य किया गया. इस संबंध में विवि नोडल पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णिया विवि अंतर्गत 10 बीएड कॉलेज में पांचवी मेरिट लिस्ट पर 144 सीटों पर अभ्यर्थी का आवंटन किया गया . पहले दिन एक , दूसरे दिन 20 , तीसरे दिन 32, चौथे दिन 17 और पांचवे दिन 3 अभ्यर्थी ने वेरिफिकेशन कराया .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




