महिला की मौत से यादव टोला में पसरा मातम

भवानीपुर यादव टोला
भवानीपुर. सड़क हादसे में घायल नगर पंचायत भवानीपुर यादव टोला निवासी शक्ति यादव की 40 वर्षीय धर्मपत्नी नीरू देवी की मंगलवार की सुबह मृत्यु हो गयी. जानकारी के अनुसार शक्ति यादव अपनी धर्मपत्नी को बाइक पर बैठाकर पूर्णिया जा रहे थे. अचानक बाइक से गिरने से बुरी तरह जख्मी हो गई. पूर्णिया के निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही यादव टोला में मातमी सन्नाटा पसर गया. नीरू देवी सामाजिक कार्यकर्ता थी.अपने पीछे पुत्र नवनीत, नितिन पुत्री जूही को छोड़ गयी है. पति पुत्र पुत्री एवं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. मुख्य वार्ड पार्षद सावन कुमार, वार्ड पार्षद प्रभात कुमार, वार्ड पार्षद प्रीति देवी, पूर्व सरपंच पीतांबर यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष विंदेश्वरी विमल, चंदेश्वरी प्रसाद सुमन आदि ने घर पहुंच कर दुख प्रकट किया. फोटो:-28 पूर्णिया 16- मृतक नीरू देवी का फाइल फोटो
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










