पछुआ हवा ने बढ़ानी शुरू कर दी है ठंड, मौसम के तापमान में हो रही गिरावट
Author :Prabhat Khabar News Desk
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Updated at :16 Nov 2024 6:06 PM
विज्ञापन

मौसम के तापमान में हो रही गिरावट
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान. अगले दो दिनों में बढ़ सकता है मौसम का तेवर
पूर्णिया. मौसम का तेवर अब बदलाव के मूड में आ गया है. दोपहर मौसम का मिला-जुला मिजाज भले ही रह रहा हो पर पिछले दो दिनों से सुबह और शाम ठंड का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार की सुबह पूर्णिया और आसपास मध्यम कोहरे की धुंध नजर आएगी जिससे सुबह धुंध के चादर में लिपटी नजर आयेगी. इसका असर कमोवेश शाम में भी दिखेगा. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इधर, पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ानी शुरू कर दी है जिससे ठंड भी बढ़ने लगी है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. 28.0 एवं शनिवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम 28.0 एवं न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग द्वारा जारी इंडेक्स के मुताबिक इस सप्ताह ठंड की रफ्तार तेज हो जाएगी और पूरे हफ्ते सुबह और शाम कोहरे की धुंध का सामना करना होगा. इंडेक्स के मुताबिक इस बीच दोपहर का मौसम क्लाउडी भी हो सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मौसम का यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है. इससे ठंड बढ़ रही है और साथ में कोहरे का असर भी हो रहा है. विभागीय पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन -3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना बतायी गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि ठंड की अब शुरुआत हो चुकी है और पछुआ हवा की गति जैसे-जैसे बढ़ेगी ठंड बढती जाएगी. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिन बाद तापमान गिरने से रातें और अधिक सर्द होने का अनुमान है.मौसम के बदलाव से बीमार होने लगे हैं लोग
लोगों के स्वास्थ्य पर मौसम के इस बदलाव का असर दिखने लगा है क्योंकि डाक्टरों के निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में हर दिन भीड़ होने लगी है. खासकर छोटे बच्चे व बुजुर्ग तेजी से बीमार हो रहे हैं. उनमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. डाक्टरों की मानें तो इस मौसम में बच्चों को ठंड लगने का खतरा बढ़ जाता है. जबकि बुजुर्गों में सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया और बदन दर्द जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं. मौसम परिवर्तन के कारण छोटे बच्चे या बुजुर्गों ही नहीं कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग भी बीमार पड़ रहे हैं. निजी क्लिनिकों में भी इलाज के लिए बच्चों व बुजुर्गों की संख्या में 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है. वहीं इलाज के बाद चिकित्सकों की ओर से माता-पिता को अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं, ताकि बच्चों को बीमार होने से बचाया जा सके.फोटो. 16 पूर्णिया 3- सुबह में आकाश में छाया कुहासा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










