सावन आते मेहरबान हुआ मानसून, पूरे दिन कूल कूल रहा मौसम

Updated:
विज्ञापन
सावन आते मेहरबान हुआ मानसून, पूरे दिन कूल कूल रहा मौसम

सावन आते मेहरबान हुआ मानसून

विज्ञापन

पूर्णिया. सावन का सीजन आते ही मानसून पूर्णिया पर मेहरबान हो गया है. उमड़ते-घुमड़ते बादलों के बीच मंगलवार का मौसम पूरे दिन कूल-कूल रहा. कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश भी हुई जबकि ठंडी हवा लगातार चलती रही. हालांकि मंगलवार को दिन में ज्यादा बारिश नहीं हुई पर देर शाम तक इसकी संभावना बतायी गयी है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बुधवार को मेघगर्जन और बिजली की चमक के साथ जमकर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पूर्णिया और आस पास हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जतायी है. इसके साथ ही किसानों से सतर्क रहने की अपील की है. लोगों को बिजली गिरने और तेज हवाओं से बचने के लिए घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान मौसम परिवर्तनशील रहेगा.इधर, पूर्णिया के मौसम इंडेक्स की मानें तो बुधवार से 18 जुलाई के बीच लगातार बारिश के संकेत दिए गये हैं. इसके साथ ही अगले 48 घंटे के दौरान धूल भरी आंधी के साथ बिजली चमकने की जानकारी दी गयी है. इस बीच मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 32.0 एवं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन