ePaper

बदल गया पूर्णिया में मौसम का मिजाज, आज हो सकती है बारिश

Updated at : 21 Mar 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
बदल गया पूर्णिया में मौसम का मिजाज, आज हो सकती है बारिश

आज हो सकती है बारिश

विज्ञापन

पूर्णिया. बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने एक नया मोड़ ले लिया है. अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना जताई जा रही है.आईएमडी के अनुसार, 22 मार्च से जिले में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले 24 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. मौसम विभाग द्वारा इस बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.इस बीच शुक्रवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 30.0 एवं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. दरअसल, दो दिनों से मौसम का रुख बदला-बदला नजर आ रहा है. इससे लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिली है. ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया है. आईएमडी के अनुसार, मौसम का यह बदलाव अभी जारी रहेगा और जिले के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इधर, मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्णिया के इंडेक्स में भी मौसम के बदलते मिजाज के संकेत दिए गये हैं. इंडेक्स के अनुसार लगातार 23 मार्च तक बारिश की संभावना बनी हुई है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट के संकेत दिए गये हैं. इंडेक्स की मानें तो शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विज्ञानियों की मानें तो मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन