वर्ष 2030 तक बिहार मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को कर सकेगा हासिल
Published by :ARUN KUMAR
Published at :24 Apr 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन

विश्व मलेरिया दिवस आज
विज्ञापन
विश्व मलेरिया दिवस आज
पूर्णिया. वर्ष 2030 तक देश से मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बिहार इस दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है. अब राज्य के सभी 38 जिलों में 1000 की जनसंख्या पर एक से कम मलेरिया के मरीज मिलने लगे हैं. यह इस बात की पुष्टि करता है कि बिहार मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को निर्धारित समय में हासिल कर लेगा. राज्य के अंदर मलेरिया को 2027 तक कैटेगरी 1 से कैटेगरी जीरो की निर्धारित श्रेणी के बीच लाया जाएगा. ज्ञात हो कि 2022 में राज्य ने मलेरिया संक्रमण को कम करते हुए कैटेगरी 2 से कैटेगरी 1 में छलांग लगायी थी. इस वर्ष भी मलेरिया दिवस का आयोजन किया जाएगा. निर्देशित है कि के मौके पर जिला स्तर पर वॉल पेंटिंग और समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. गौरतलब है कि हर वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है. राज्य मलेरिया कार्यालय द्वारा सभी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को अपने-अपने जिले में मलेरिया दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया गया है. विश्व मलेरिया दिवस पर इस वर्ष ‘ड्रिवेन टू एंड मलेरिया: नाउ वी कैन. नाउ वी मस्ट’को थीम के रूप में चुना गया है.जिले में 04 मलेरिया मरीजों की पहचान
जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आर पी मंडल ने बताया कि वर्ष 2026 में पूर्णिया जिले में 04 मलेरिया ग्रसित मरीजों की पहचान करते हुए आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित किया गया है. इसमें 01 मरीज के. नगर प्रखंड से, 01 मरीज बायसी प्रखंड से और 02 मरीज पूर्णिया पूर्व शहरी क्षेत्र से चिन्हित किए गए थे जिसे स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा उपचार सुविधा उपलब्ध कराते हुए स्वस्थ्य किया गया है. लोगों को जागरूक रहते हुए क्षेत्र में मलेरिया का उपचार समय पर नजदीकी अस्पताल में कराते हुए सुरक्षित रहना चाहिए.मलेरिया ग्रसित होने के हैं लक्षण
भीडीसीओ रवि नंदन सिंह ने बताया कि ग्रसित लोगों को लगातार कपकपी के साथ 24 घंटे पर, 48 घंटे पर और 72 घंटे पर बुखार का आना, शरीर में पसीना छुटना ग्रसित व्यक्ति के मलेरिया ग्रसित होने के लक्षण है. मलेरिया बीमारी लोगों को मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है. ऐसा लक्षण दिखाई देने पर लोगों को नजदीकी अस्पताल में जांच कराते हुए उपचार सुविधा का लाभ उठाना चाहिए. इससे ग्रसित व्यक्ति बहुत जल्द सुरक्षित होते हुए स्वस्थ्य जीवन का लाभ उठा सकते हैं.फोटो-24 पूर्णिया 7- सांकेतिक तस्वीरप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




