पहलगाम में आतंकी हमला धर्म नहीं देश के खिलाफ : डॉ एके गुप्ता

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 23 Apr 2025 8:10 PM

विज्ञापन

कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में 40 पर्यटकों पर धर्म पूछकर गोलीबारी की घटना केवल जाति या समुदाय विशेष के खिलाफ घृणा का नतीजा नहीं है.

विज्ञापन

पूर्णिया. कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में 40 पर्यटकों पर धर्म पूछकर गोलीबारी की घटना केवल जाति या समुदाय विशेष के खिलाफ घृणा का नतीजा नहीं है, बल्कि आतंकी कश्मीर में हो रहे बदलाव और वहां की प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों को लग रहा है कि अगर कश्मीर में फिर से पर्यटकों का आना शुरू हो गया तो उसे भारत से तोड़ना और वहां के लोगों को समझाना मुश्किल होगा. इससे हताश होकर उन्होंने ऐसी हरकत की है. उक्त बातें भाजपा नेता और शहर के जाने-माने सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कही. उन्होंने आतंकवादियों की इस कायरतापूर्ण हरकत की निंदा की है और कहा कि भारत आंतकवादियों के इस हमले का जवाब देगा और प्रधानमंत्री और गृहमंत्री आतंकवादियों को जरूर सबक सिखायेंगे. डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने पुलवामा अटैक, मुंबई हमला, संसद आदि पर हुए आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है. उन्होंने कहा सभी राजनीतिक दल को पार्टी भावना से ऊपर उठकर देशहित के लिए प्रधानमंत्री का साथ देना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन