बायसी में सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

मृतक का फ़ाइल फोटो
पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक मो. तारिक अनवर की मृत्यु हो गई. वह बाइक से घर लौट रहे थे जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Road Accident: पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक मो. तारिक अनवर की मौत हो गई. वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया.
घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
मृतक की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी मो. ताहिर के पुत्र मो. तारिक अनवर के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, वह प्राथमिक विद्यालय दरियापुर में तालीम-ए-मरकज के पद पर कार्यरत थे. शनिवार देर रात ड्यूटी से लौटते समय बायसी के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया भेजा गया. पुलिस दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है.
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. जीएमसीएच पूर्णिया में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक पहुंचे. अस्पताल परिसर में शोक का माहौल रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
शिक्षा जगत में शोक की लहर
Road Accident: सरकारी शिक्षक की असामयिक मौत से स्थानीय शिक्षा जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. विद्यालय के सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. ALSO READ: जानकीनगर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकास वर्मा
विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










