जानकीनगर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

Updated:
विज्ञापन
फोटो. जानकीनगर थाना  | Prabhat Khabar Network

फोटो. जानकीनगर थाना  | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ घास काटने गई एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Purnea Crime News: जानकीनगर थाना क्षेत्र में बीती शाम एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म की घटना का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता के परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आदर्श थाना जानकीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है.

घास काटने गई थी पीड़िता

पुलिस के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की शाम के समय अपने गांव के बहियार में घास काटने गई थी. इसी दौरान कथित रूप से उसके साथ घटना हुई. इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.

दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

जानकीनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर लिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मेडिकल जांच के लिए भेजा गया

पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़की तथा दोनों विधि-विरुद्ध बालकों को पुलिस अवर निरीक्षक अर्चना कुमारी के नेतृत्व में चिकित्सीय जांच के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा है. मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मामले के शीघ्र अनुसंधान का निर्देश दिया है.

थाने में दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी

Purnea Crime News: घटना के बाद दोनों पक्ष जानकीनगर थाना पहुंचे, जहां कुछ समय के लिए कहासुनी की स्थिति उत्पन्न हो गई. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई. फिलहाल मामले की जांच जारी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन