विद्या विहार करियर प्लस के छात्रों का साइंस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 19 Mar 2026 6:35 PM

विज्ञापन

विद्या विहार करियर प्लस

विज्ञापन

पूर्णिया. विद्या विहार करियर प्लस के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन लेवल-2 परीक्षा 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय दिया है. इस वर्ष संस्थान के सभी 8 छात्र, जिन्होंने लेवल-2 के लिए क्वालीफाई किया था, टॉप परफॉर्मर्स के रूप में उभरकर सामने आए हैं, जो संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. राज्य के टॉप-10 में स्थान बनाने वालों में संस्थान की छात्रा सोनाली ने जोनल रैंक 2 प्राप्त कर सिल्वर मेडल एवं 2500 पुरस्कार हासिल किया जबकि सुशांत शेखर ने जोनल रैंक 3 के साथ ब्रॉन्ज मेडल एवं 1000 पुरस्कार प्राप्त किया. इसी तरह सानिया रैंक 4, सुरभि कुमारी रैंक 5 एवं नाविका देव रैंक 10 ने भी राज्य के टॉप-10 में स्थान बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया. इसके अलावा अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में अंकित झा रैंक 14, तनिषा रानी रैंक 15 एवं अविषा आनंद मेरिट सर्टिफिकेट ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस अवसर पर वीवीआरएस के सचिव राजेश मिश्रा एवं वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है. उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वीवीआरएस का लक्ष्य केवल परीक्षा में सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन