ePaper

छात्रा को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, रेफर

Updated at : 02 Aug 2024 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रा को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, रेफर

भवानीपुर थानाक्षेत्र के दैयता पोखर के पास

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के दैयता पोखर के पास ट्रैक्टर की ठोकर से स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल छात्रा को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया. घटना शुक्रवार के एक बजे दिन की है. भवानीपुर बलिया मुख्य मार्ग दैयता पोखर के पास भवानीपुर से कोचिंग कर साइकिल से अपने घर जा रही थी. सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी जिससे स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल छात्रा को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि स्कूली छात्रा के सिर एवं घुटने में गंभीर चोट लगी है. घायल छात्रा की पहचान बीकोठी थानांतर्गत भतसारा पंचायत के धोसय वार्ड संख्या 12 के निवासी बेचन मंडल के 17 वर्षीय पुत्री मौसम कुमारी के रूप में हुई है. फोटो -2 पूर्णिया 3- अस्पताल में इलाजरत छात्रा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन