ePaper

ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र की करंट लगने से मौत

Updated at : 09 Sep 2024 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र की करंट लगने से मौत

भवानीपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर वार्ड 7 में एक छात्र की मौत करंट लगने से हो गयी.

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर वार्ड 7 में एक छात्र की मौत करंट लगने से हो गयी. मृतक छात्र सत्यम कुमार (11) दुर्गापुर निवासी श्रवण कुमार मंडल का पुत्र था . मृतक सत्यम कुमार कक्षा पांचवीं का छात्र था .वह सोमवार की सुबह कोचिंग से ट्यूशन पढ़कर वापस अपने घर लौटा . घर आने के बाद जैसे ही वह अपना किताब रखने टेबुल के पास गया कि वहां लटक रहे तार के संपर्क में आ गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया गया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद समूचे दुर्गापुर गांव में मातम छा गया. घटना की जानकारी पाकर रघुनाथपुर मुखिया वेदानंद मंडल, शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष घनानंद मंडल, भगवान पंडित, जदयू नेता रूपेश कुमार मंडल, जदयू प्रखंड संयोजक ललन कुमार राय, राजद नेता जयंत गुप्ता, समाजसेवी अजय कुमार, फूलचंद महतो सहित दर्जनों समाजसेवी ने उसके घर पहुंच सांत्वना दी. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने शव को अत्यंपरीक्षण के लिए भेज दिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन