ePaper

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से आसान बन सकते हैं बच्चों के लक्ष्य

Updated at : 28 Aug 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से आसान बन सकते हैं बच्चों के लक्ष्य

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. सरकार के सात निश्चय योजना के तहत् जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के अधिकारियों द्वारा लगातार शिक्षण संस्थानों में जा कर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसके माध्यम से छात्र छात्राओं को विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है. इसी कड़ी में मदरसा तंजीमिया बड़ा ईदगाह, अमौर में जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत् जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के सहायक प्रबंधक द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के बारे में गहन जानकारी दी गई. जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र प्रबंधक ने इस योजना के योग्य छात्र एवं छात्राओं को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ताकि इस योजना का लाभ लेकर छात्र अपने लक्ष्य एवं भविष्य को बेहतर बना सकें. कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए प्रबंधक ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण सुलभ कराने के उद्देश्य से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को शुरू किया गया है. जिले के वैसे विद्यार्थी जो आर्थिक तंगी के कारण अपना आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, वे इस योजना के तहत ऋण प्राप्त कर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं. इस योजना के तहत विद्यार्थियों को 12 वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अधिकतम चार लाख की राशि प्रदान करने का प्रावधान है. प्रबंधक ने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत वैसे बेरोजगार युवा एवं युवती जो मात्र इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं और जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है उन्हें रोजगार ढूंढ़ने हेतु प्रत्येक माह 1000 रुपए अधिकतम 2 वर्ष तक दिया जाता है. साथ ही तीन माह का कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण भी दिया जाता है. कुशल युवा कार्यक्रम के तहत मैट्रिक/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को तीन माह का कंप्यूटर, भाषा संवाद एवं व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन