भारत बंद व चक्का जाम को लेकर बनायी गयी रणनीति

Updated:
विज्ञापन
भारत बंद व चक्का जाम को लेकर बनायी गयी रणनीति

गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

पूर्णिया. गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुी. बैठक में आगामी 09 जुलाई को प्रस्तावित भारत बंद एवं चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनायी गयी. निर्णय लिया गया कि सभी ट्रेड यूनियनों एवं इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता सुबह से आरएनसाव चौक पर एकजुट होकर प्रदर्शन में भाग लेंगे. बैठक में बताया गया कि यह चक्का जाम मतदाता सूची में अनियमितताओं की गहन जांच की मांग और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कानून के विरोध में किया जायेगा. बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों से अपील की गई कि वे अपने-अपने पार्टी झंडों के साथ सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि यह आंदोलन जन आंदोलन का रूप ले सके. बैठक में राजद के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास, आलोक यादव, सीपीआई के इस्लामुद्दीन, माले के जिला सचिव अविनाश पासवान, जवाहर किशोर, वीआईपी से विजय महलदार, कांग्रेस से रंजन सिंह एवं नीरज सिंह, माले से कपिलदेव कुमार, मनोज राम, सरोज कुमार सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन