3.86 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

मरंगा थाना
पूर्णिया. शहर के सुदीन चौक टीओपी पुलिस ने 3.86 ग्राम स्मैक बरामद कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक स्थित ततमा टोली का रहने वाला विपिन कुमार बताया गया है. इस मामले में टीओपी प्रभारी रंजीत कुमार भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नेवालाल चौक के पास ततमा टोली स्थित विपिन कुमार के घर में छापेमारी की गई. जहां तलाशी के दौरान देखा गया कि बिछावन के तकिये के नीचे स्मैक छुपा कर रखा गया था.इस मामले में गिरफ्तार विपिन कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










