शारदा सिन्हा का जाना बिहार की अपूरणीय क्षति : पप्पू यादव

निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि शारदा सिन्हाजी का निधन बिहार की सांस्कृतिक और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनकी आवाज ने न केवल बिहार के लोकगीतों को एक नई पहचान दी, बल्कि बिहार की परंपरा और संस्कृति को भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान दिलाया. सांसद पप्पू यादव ने बताया कि शारदाजी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. उनका स्नेह हमेशा मुझे मिलता रहा है. मुझे आज भी याद है जब 2019 में पटना की बाढ़ के दौरान मुझे उनके साथ सेवा करने का मौका मिला था. उनका स्नेह और आत्मीयता अविस्मरणीय है. संयोग है कि बिहार के सबसे बड़े लोक पर्व छठ के दौरान, जिसे शारदाजी ने अपने गीतों से जन-जन तक पहुंचाया, उनका निधन हुआ. फोटो. 6 पूर्णिया 32- पप्पू यादव
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










