Puenia, पूर्णिया विवि के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के शेष परिणाम जारी

Updated:
विज्ञापन
Puenia, पूर्णिया विवि के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के शेष परिणाम जारी

तीनों विषयों में कुल 366 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें 229 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए, 131 विद्यार्थियों को प्रोमोटेड किया

विज्ञापन

तीनों विषयों में कुल 366 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें 229 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए, 131 विद्यार्थियों को प्रोमोटेड किया

पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की रिपोर्ट,

पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने विज्ञप्ति के जारी कर कहा कि विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर 2025 सत्र 2024-26 के शेष तीन विषयों गणित, जन्तु विज्ञान और समाजशास्त्र का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. विद्यार्थियों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है. गणित में कुल 161 परीक्षार्थियों में से 102 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, 58 विद्यार्थियों को प्रमोटेड किया गया व 1 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहा. जूलॉजी विषय में कुल 135 विद्यार्थियों में से 85 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, 47 विद्यार्थियों को प्रमोटेड किया गया, 1 विद्यार्थी क्वालिफाइड घोषित हुआ तथा 2 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे. वहीं समाजशास्त्र विषय में कुल 70 विद्यार्थियों में से 42 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, 26 विद्यार्थियों को प्रमोटेड किया गया तथा 2 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे.समग्र रूप से तीनों विषयों में कुल 366 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें 229 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए, 131 विद्यार्थियों को प्रोमोटेड किया गया, 1 विद्यार्थी क्वालिफाइड हुआ तथा 5 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन