रामनवमी को लेकर भगवामय हुआ पूर्णिया, हर तरफ जय श्री राम की गूंज
Updated at : 26 Mar 2026 6:00 PM (IST)
विज्ञापन

हर तरफ जय श्री राम की गूंज
विज्ञापन
पूर्णिया. रामनवमी को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. शहर की गलियों से लेकर मुख्य बाजारों तक हर तरफ आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. अहम यह है कि पूरा शहर ”भगवामय’ नजर आ रहा है. जहां दुकानों पर लहराते भगवा ध्वज उत्सव की भव्यता की गवाही दे रहे हैं. रामनवमी को देखते हुए शहर के मंदिरों से लेकर मधुबनी बाजार, भट्ठा बाजार, लाइन बाजार, खुश्कीबाग और गुलाबबाग जैसे प्रमुख चौक चौराहे पर भगवा पताकाओं की सैकड़ों अस्थायी दुकानें सजी हुई हैं. मधुबनी के दुकानदारों के अनुसार इस साल लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. हर जगह उमंग और उत्साह का मंजर है.
शहर के दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बिक्री में भारी उछाल आया है. झंडों के अलावा बाजार में भगवा पाग युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. दूकानदारों ने कहा कि इस बार रामनवमी को लेकर लोगों में खासा जोश है. सुबह से ही लोग अपने घरों और बाइक के लिए झंडे खरीदने आ रहे हैं. यहां 10 वाले छोटे झंडों से लेकर 500 तक के भारी रेशमी झंडों की खूब बिक्री हो रही है. वहीं शहर के मंदिरों में आस्था मंदिर, थाना चौक हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, आर एन शॉ चौक महावीर मंदिर, मधुबनी स्थित हनुमान मंदिर और जेल रोड स्थित मनोकामना मंदिर में रामनवमी पर भव्य धार्मिक पूजा होगी.शहर में शोभायात्रा की भी तैयारी हुई तेज
रामनवमी को लेकर शहर में शोभायात्रा की भी तैयारी है. यहां 27 और 28 मार्च को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. 27 मार्च को गुलाबबाग में बालाजी संघ द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसके दूसरे दिन 28 मार्च को शहर में सबसे भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी. जो मधुबनी दुर्गा स्थान से निकलते हुए मधुबनी बाजार, डॉलर हाउस चौक, कचहरी, नगर निगम चौक, आर एन साव चौक, भट्ठा बाजार, लखन चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार, खुश्किबाग स्टेशन रोड होते हुए पूर्णिया सिटी काली मंदिर में भरत मिलाप के बाद संपन्न होगी. शोभायात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रामनवमी शोभायात्रा को लेकर संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाके को चिह्नित कर पुलिस ने विशेष तैयारी कर रखी है. शोभायात्रा की वीडियोग्राफी होगी बल्कि ड्रोन से पूरी यात्रा पर नजर रखी जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




