कलर कोडिंग नियम तोड़ने वाले ऑटो व ई-रिक्शा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, ₹10 लाख का जुर्माना, 12 वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

वाहनों का जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया में यातायात को सुगम बनाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा के लिए कलर कोडिंग व्यवस्था लागू की गई है. नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों को जब्त कर 10 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

पूर्णिया शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लागू की गई ऑटो एवं ई-रिक्शा कलर कोडिंग व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. प्रशासनिक टीम द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों पर 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 12 वाहनों को जब्त कर लिया गया.

विज्ञापन

संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पूर्णिया, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), पुलिस उपाधीक्षक (DSP Traffic) तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के संयुक्त नेतृत्व में पूर्व निर्धारित जांच योजना के तहत की गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को केवल उनके लिए निर्धारित मार्ग (रूट) और संबंधित कलर कोड के अनुसार ही गाड़ियों का परिचालन करना होगा. मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जब्ती का दौर आगे भी जारी रहेगा.

जानें कौन से रूट के लिए कौन सा कलर कोड है तय

शहर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति और व्यवस्थित आवागमन के लिए विभिन्न पड़ाव स्थलों से खुलने वाले वाहनों के लिए निम्नलिखित रंग (Color Coding) निर्धारित किए गए हैं:

पड़ाव स्थल (Starting Point)मार्ग / रूट (Route)निर्धारित कलर कोड (Color Code)
लाइन बाजारजीरोमाइल - डगरूआ मार्गहरा - A
लाइन बाजाररामबाग - कसबा - जलालगढ़ मार्गहरा - B
गिरजा चौकजगेली मार्गनीला - A
गिरजा चौकके. नगर - काझा मार्गनीला - B
कटिहार मोड़मझेली - सपनी मार्गपीला - A
कटिहार मोड़रानीपतरा - रौतारा मार्गपीला - B
बस स्टैंडहरदा - गेराबाड़ी मार्गसफेद (उजला)
जीरोमाइलडगरूआ मार्गगुलाबी - A
जीरोमाइलकसबा - जलालगढ़ मार्गगुलाबी - B
जीरोमाइलबेलौरी चौक मार्गगुलाबी - C
आंतरिक शहरनगर निगम क्षेत्र के मुख्य पड़ाव व अंदरूनी मार्गलाल (Red)

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने सभी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए तय कलर कोडिंग और रूट चार्ट का पूरी ईमानदारी से पालन करें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन