गुलाबबाग मंडी में चमका 'पीला सोना', मक्के के दामों में फिर आई तेजी; देखें अन्य अनाज व जिंसों का ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन

मंडी में आवक | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्के की कीमतों में आई तेजी से किसानों और व्यापारियों में खुशी की लहर है. 'पीला सोना' कहे जाने वाले मक्के का भाव ₹2340 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. बाहरी मंडियों से बढ़ती मांग और रेलवे रैक लगने से मक्के का उठाव तेज हुआ है.

विज्ञापन

एशिया की प्रसिद्ध अनाज मंडियों में शुमार पूर्णिया की गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में रविवार को 'पीला सोना' कहे जाने वाले मक्के की चमक एक बार फिर तेज हो गई. रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद मंडी में जबरदस्त चहल-पहल देखी गई और बड़े पैमाने पर क्रय-विक्रय हुआ. पिछले तीन-चार दिनों से लगातार मक्के के भाव में तेजी देखने को मिल रही है, जिससे किसानों और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं.

मक्के के रेट में 20 से 30 रुपये का उछाल, 2340 रुपये तक पहुंचे दाम

रविवार को गुलाबबाग मंडी में मक्के के रेट में प्रति क्विंटल 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मंडी में मक्का न्यूनतम 2200 रुपये और अधिकतम 2340 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, बाहरी मंडियों से मक्के की मांग अचानक बढ़ गई है. इसके साथ ही रेलवे रैक लगने के कारण मक्के का उठाव तेजी से हो रहा है, जिससे बड़े व्यापारियों में मजबूत स्टॉक करने की होड़ मच गई है. व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मांग और बढ़ेगी, जिससे दामों में और उछाल संभव है.

गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

अनाज / जिंसन्यूनतम मूल्य (₹)अधिकतम मूल्य (₹)
मक्का2,2002,340
गेहूं2,6502,700
जूट (पुराना)9,50011,500
चावल (मंसूरी)3,2503,425
चावल (अरवा मोटा)3,0503,250
चावल (बासमती)12,50013,000
दाल (मसूर)5,5506,750
दाल (मूंग)9,5409,600
दाल (अरहर)10,60014,500
दाल (चना)5,5506,600
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,0009,000
सरसों (काला)7,0007,500
सरसों (पीला)7,3007,800


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन