नए साल पर बड़ा तोहफा, पूर्णिया को मिलीं 22 नई लग्जरी बसें, बंगाल, दिल्ली और यूपी का सफर अब होगा आसान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Jan 2026 5:44 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bihar: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम जनवरी के अंत तक पूर्णिया को 22 नई लग्जरी डीलक्स बसों की सौगात देने जा रहा है. ये बसें पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लिए चलेंगी. स्लीपर और चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें सफर आसन बनाएंगी.

विज्ञापन

Bihar: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) नये साल के पहले महीने पूर्णिया को 22 नई डीलक्स लग्जरी बसों की सौगात देने जा रहा है. यात्रियों की जरुरत को देखते हुए इन बसों का परिचालन बंगाल, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए किया जाएगा. इसके साथ ही पड़ोसी जिलों के लिए भी ये बसें चलायी जाएंगी. जनवरी के आखिरी सप्ताह तक पूर्णिया को इन डीलक्स बसों का तोहफा मिल जाएगा.

परिवहन निगम की इस इंटरस्टेट बस सेवा के शुरू हो जाने से कम से कम बिहार से सटे दूसरे राज्यों का सड़क सफर आसान हो जाएगा. इसको लेकर विभाग की तैयारी तेज हो गयी है. इन बसों के आने से करीब पचास लोगों को रोजगार की संभावना बढ़ेगी और विभाग को भी लाभ मिलेगा.

कहां-कहां जाना होगा आसान

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नई डीलक्स बसों का परिचालन पूर्णिया से रांची, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के अलावा बिहार के विभिन्न जिले के लिए किया जाएगा. पूर्णिया को मिलने वाली सभी 22 नई बसों में 50 सीटों की व्यवस्था है. इसमें चार्जिंग सिस्टम भी है. इसके अलावा यात्रियों के आराम के लिए कई अन्य सुविधाएं भी बसों में मुहैया करायी गई हैं. इन बसों की लंबाई सामान्य से अधिक होगी.

ये नई बसें लंबी दूरी के सफर के लिए बहुत आरामदायक और आधुनिक होंगी. पूर्णिया को पहली बार ऐसी शानदार बसें मिल रही हैं. इन स्लीपर बसों के शुरू होने से दूसरे राज्यों में जाना न केवल सस्ता होगा, बल्कि यात्रियों को बहुत आराम भी मिलेगा.

बसों को लंबे समय तक सही हालत में रखने के लिए खास योजना बनाई जा रही है. ड्राइवर और कंडक्टर को भी ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे बसों को अच्छी तरह चला सकें और यात्रियों का ख्याल रख सकें. पूर्णिया से पटना, रांची और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों और दूसरे राज्यों के लिए लंबे समय से अच्छी सरकारी बस सेवा की कमी थी. सरकार के इस निर्णय के बाद लोगों को बड़ा फायदा होगा.

प्राइवेट बसों की मनमानी से मिलेगी राहत

पूर्णिया से बड़ी संख्या में लोग बाहर आने-जाने के लिए निकलते हैं. अब तक कोलकाता जैसे शहरों के लिए लोगों को मजबूरी में प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता था. अब ये सरकारी बसें गांवों-कस्बों से लेकर पड़ोसी राज्यों तक जाएंगी. इन 22 लग्जरी बसों के साथ-साथ मार्च तक बिजली से चलने वाली और सीएनजी बसें भी आ जाएंगी. ये शहर के अंदर और पास के इलाकों में चलेंगी. सरकारी बसें शुरू होने से लोग कम पैसों में सुरक्षित तरीके से अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे. इससे बसों में होने वाली भीड़ कम होगी और सफर पहले से बहुत आसान हो जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले मैनेजर

पूर्णिया डिवीजन में सरकारी बसों के मैनेजर अजिताभ आनंद ने कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 22 नयी बसें अलग-अलग रूट पर चलेगी. नयी बसें इसी महीने मिलने वाली है. इन बसों में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. डीलक्स बस में स्लीपर सहित आरामदायक सीट यात्रियों को बैठनें के लिए होगी. यह नयी बसें दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों को जोड़ेगी.

इसे भी पढ़ें: सावधान! बिहार के इस जिले के 2.16 लाख किसानों की रुक सकती है सरकारी किस्त, कृषि विभाग का अल्टीमेटम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन