महिला फुटबॉल फाइनल में पूर्णिया ने मुजफ्फरपुर को 3-2 से दी शिकस्त

Updated:
विज्ञापन
महिला फुटबॉल फाइनल में पूर्णिया ने मुजफ्फरपुर को 3-2 से दी शिकस्त

बीकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड के दिवराधनी पंचायत के राजकीय बुनियादी उत्कमित उच्च विद्यालय दिवरा बाजार खेल मैदान में नंदलाल उरांव मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पूर्णिया और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. पूर्णिया की महिला टीम ने 3-2 से मुजफ्फरपुर की महिला टीम को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दिवराधनी पंचायत के मुखिया ठाकुर चंदन सिंह ने ट्राफी प्रदान की. मैच के निर्णायक की भूमिका में विवेक कुमार उरांव थे.जबकि पोल जज की भूमिका में स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ी राकेश कुमार और अतिश कुमार थे. इधर, उद्घोषक के रूप में विनोद कुमार उरांव ने बखूबी अपनी भूमिका निभायी. इस मौके पर विरेन्द्र कुमार, देवेंद्र उरांव, गुरूदेव भगत, दयानंद जयसवाल, ओमप्रकाश भगत, अरविंद कुमार, प्रमोद उरांव, राकेश उरांव, संजय उरांव,रवि जयसवाल, अतिश कुमार लाल बहादुर उरांव, मुरारी सिंह, अमित सिंह के अलावे दर्जनों प्रबुद्ध ग्रामीण एवं सैकड़ों दर्शक मौजूद थे.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन