सीमांचल की हवाई तस्वीर बदल रहा पूर्णिया एयरपोर्ट, यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 23 May 2026 5:37 PM

विज्ञापन

यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा

विज्ञापन

पूर्णिया हवाई अड्डे से बढ़ी हवाई उड़ान, चार महीनों में हजारों यात्रियों ने किया सफर पूर्णिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही में उतार-चढ़ाव, अप्रैल में मार्च के मुकाबले कमी पूर्णिया. पूर्णिया हवाई अड्डे के वर्ष 2026 के शुरुआती चार महीनों के आंकड़ों से यात्री आवाजाही में लगातार गतिविधि देखने को मिल रही है. मार्च महीने में जहां यात्रियों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई, वहीं अप्रैल में इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई. जनवरी 2026 में हवाई अड्डे पर 14,068 यात्रियों का आगमन और 13,344 यात्रियों का प्रस्थान हुआ. फरवरी में यह संख्या बढ़कर आगमन 15,003 और प्रस्थान 13,736 तक पहुंच गई. मार्च 2026 में पूर्णिया हवाई अड्डे ने सबसे अधिक गतिविधि दर्ज की. इस दौरान 154 आगमन और 154 प्रस्थान विमानों सहित कुल 308 विमान संचालित हुए. यात्रियों की बात करें तो 16,505 यात्रियों का आगमन और 14,027 यात्रियों का प्रस्थान हुआ. कुल यात्री संख्या 30,532 रही. हालांकि अप्रैल 2026 में विमान संचालन और यात्रियों की संख्या में हल्की गिरावट देखी गई. अप्रैल में 141 आगमन और 141 प्रस्थान विमानों सहित कुल 282 विमान संचालित हुए. यात्री आगमन 14,886 और प्रस्थान 12,839 रहा. कुल 27,725 यात्रियों ने हवाई अड्डे का उपयोग किया. वहीं 21 मई 2026 के दैनिक प्रतिवेदन के अनुसार, एक दिन में 10 विमानों की आवाजाही हुई, जिसमें 505 यात्री पहुंचे और 551 यात्रियों ने उड़ान भरी. कुल 1,056 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई. विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्णिया हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं की बढ़ती मांग क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और पर्यटन गतिविधियों के विस्तार का संकेत है. हालांकि अप्रैल में आई गिरावट को मौसमी प्रभाव और उड़ानों की संख्या में कमी से जोड़कर देखा जा रहा है.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन