मांगों के समर्थन में 21 को प्रारंभिक शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में 21 को प्रारंभिक शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. मांगों के मामले में सरकार के स्तर से लगातार बरती जा रही उदासीनता से शिक्षकों का गुस्सा उबाल खाने लगा है. इस मुद्दे को लेकर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ आगामी 21 जून को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगा और इस तरह के आंदोलनात्मक गतिविधियों के साथ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेगा. संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी के नेतृत्व में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इस मुतल्लिक विचार किया गया. प्रमंडलीय अध्यक्ष ने बताया कि नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति, विशिष्ट शिक्षकों की सेवा निरंतरता, विद्यालय अध्यापकों की वेतन विसंगति, एचआरएमएस ऑन बोर्डिंग की समस्याओं के निराकरण, वेतन विसंगति और लंबित वेतन भुगतान, प्रधानाध्यापकों के पदस्थापन, प्रधान शिक्षकों के पदस्थापन जैसी मांगों को सरकार ने कभी गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों को अब तक स्थानांतरण हेतु आवेदन करने का मौका नहीं मिल सका, उनके स्थानांतरण, प्रशिक्षित शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन