ठेला पर घास से ढंकी शराब पुलिस ने की जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ठेला पर घास से ढंकी शराब पुलिस ने की जब्त, तस्कर गिरफ्तार

तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर पुलिस ने एक शराब कारोबारी को दस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया . गिरफ्तार शराब कारोबारी नगर पंचायत का भवनदेवी टोला निवासी मो समसुल है. अवर निरीक्षक मनोज कुमार साह ने बताया कि वे थाना चौक के नजदीक अर्धसैनिक बलों के साथ वाहन जांच कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि धमदाहा की तरफ से एक ठेला पर शराब कारोबारी देशी शराब छिपाकर ले जा रहा है. इसी दौरान शराब कारोबारी अर्धसैनिक बल को चकमा देकर चेकपोस्ट से निकल गया. इसके बाद अवर निरीक्षक मनोज साह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी को भवानीपुर पेट्रोल पंप के नजदीक से पकड़ लिया. शराब कारोबारी अपने ठेला पर घास के नीचे अलग-अलग गैलन में तैयार अवैध देशी शराब ले जा रहा था जिसे पुलिस अधिकारी ने जप्त कर लिया. इस बाबत भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पकड़े गए शराब कारोबारी के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फोटो- 5 पूर्णिया 7- गिरफ्तार शराब कारोबारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन