चोरी की बाइक बेचने जा रहे तीन शातिर को पुलिस ने दबोचा

चोरी की बाइक बेचने जा रहा था
प्रतिनिधि, कसबा. कसबा पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में गौतम कुमार साकिन चौहान टोला, नवीन कुमार साकिन हरिशचंद्रपुर एवं रूपेश कुमार साकिन मिशरीनगर तीनो थाना जलालगढ निवासी है. मामले की जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया की कसबा थाना को गुप्त सूचना मिली कि जलालगढ थानाक्षेत्र के कुछ मोटरसाइकिल चोर गुरही गांव की ओर से घनखनिया पूल गढबनैली के तरफ जाते हुए देखे गये. इस सूचना पर धनखनिया पूल पर पहुुंच कर वाहन जांच करना प्रारंभ कर दिया गया. वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार तीनों शातिर को पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी का है तथा इसे बेचने के लिए जा रहे थे. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










