ePaper

निर्वाचक सूची को त्रुटिहीन, पारदर्शी व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल

Updated at : 03 Aug 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
निर्वाचक सूची को त्रुटिहीन, पारदर्शी व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल

बिहार के विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा ने की अपील

विज्ञापन

बैठक में निर्वाचक सूची, बिहार के विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा ने की अपील

पूर्णिया. रविवार को भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षक, निर्वाचक सूची, बिहार भरत खेड़ा की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. बैठक के क्रम में विशेष प्रेक्षक, निर्वाचक सूची द्वारा अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के दौरान एक अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची पर दावों एवं आपत्तियों से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में विशेष प्रेक्षक श्री खेड़ा ने उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि राजनीतिक दलों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल द्वारा नियुक्त बीएलए-2 के द्वारा प्रतिदिन अधिकतम 10 (दस) आवेदन-पत्र जमा करने का प्रावधान किया गया है. बीएलए-2 विहित प्रपत्र में आवेदन-पत्रों की सूची इस वचनबद्धता के साथ प्रस्तुत करेगा कि उसने व्यक्तिगत रूप से आवेदन-पत्रों के विवरण का सत्यापन किया है और वह संतुष्ट है कि वे सही हैं. उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से सभी मतदान केंद्रों के लिए बीएलए-2 की नियुक्ति यथाशीघ्र करने का अनुरोध किया. साथ ही निर्वाचक सूची को त्रुटिहीन, पारदर्शी एवं स्वच्छ बनाने में आवश्यक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्रुटिहीन निर्वाचक सूची ही सशक्त लोकतंत्र का आधार है. इस कार्य में अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें.

जिले के 25 स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन

इससे पहले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि पूर्णिया जिला अन्तर्गत चिन्हित 25 स्थलों (सभी प्रखण्ड कार्यालय एवं सभी नगर निकाय कार्यालय) पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. प्रत्येक विशेष कैम्प के लिए प्रभारी पदाधिकारी को नामित करते हुए पर्याप्त संख्या में प्ररूप-6, 7, 8 एवं एनेक्सर-डी (घोषणा-पत्र) आदि उपलब्ध करा दिया गया है. विशेष कैंप के प्रथम दिन एक भी दावा/आपत्ति प्राप्त नहीं हुआ है. सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गयी कि 01 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए प्रारूप सूची में दर्ज निर्वाचकों के संबंध में दावा/आपत्ति समर्पित करने में यथासंभव सहयोग करें.

बैठक में इन दलों के प्रतिनिधियों ने की शिरकत

बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, राजेश रंजन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव, आम आदर्मी पार्टी के जिलाध्यक्ष विकाश झा, राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष, कंचन देवी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एमएल, लिबरेशन) के प्रतिनिधि मो. इस्लामुद्दीन, जनता दल (युनाइटेड) के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) के प्रतिनिधि सरोज कुमार, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि अखिलेश कुमार एवं अन्य प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

………………………

विशेष प्रेक्षक का निर्देश

-प्राप्त सभी दावा आपत्तियों की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के वेबसाइट पर उपलब्ध है -संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11 बी में दावों/आपत्तियों की प्रति प्रदर्शित की जायेगी-सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को साप्ताहिक आधार पर फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11 बी में दावों/आपत्तियों की सूची उपलब्ध करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन