उफरैल मध्य विद्यालय में किया पौधरोपण

Updated at : 02 Jul 2024 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
उफरैल मध्य विद्यालय में किया पौधरोपण

बच्चों तथा अभिभावक समेत पौधरोपण कार्यक्रम किया

विज्ञापन

पूर्णिया. उफरैल मध्य विद्यालय में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका बच्चे समेत अभिभावक शामिल थे. बच्चों तथा अभिभावक समेत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया. कार्यक्रम में बच्चों के माताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. पौधरोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों तथा अभिभावकगण के बीच पर्यावरण जागरूकता फैलाना व इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए वृक्षों की महत्ता समझाना था. मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका अर्चना ने बच्चों एवं अभिभावकों से पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की आग्रह की. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार, अभिषेक पंकज, राजीव रंजन भारती, गीता कुमारी, चंदा कुमारी, डोमन साह, सोनी कुमारी, मौसमी दत्त, विशाल शर्मा, अमित आनंद आदि मौजूद थे. फोटो:2 पूर्णिया 3- विद्यालय परिसर में माता के साथ पौधरोपण करते बच्चे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन