वीवीआईटी के छात्र पीयूष का बहुराष्ट्रीय कंपनी टीसीएस में चयन

विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
पूर्णिया. विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र पीयूष कुमार सिन्हा ने संस्थान का मान बढ़ाते हुए विश्व की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सफलता प्राप्त की है. बीसीए (सत्र 2023-26) के छात्र पीयूष का चयन ग्रेजुएट ट्रेनी के पद पर हुआ है.वीवीआईटी के छात्र की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है. संस्थान के चेयरमैन राजेश मिश्रा, सचिव ब्रजेश मिश्रा, प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार, रजिस्ट्रार सौरभ कुमार, उपप्राचार्य (कंप्यूटर साइंस) अभिषेक प्रसून एवं डीन डॉ. हेमंत कुमार ने पीयूष को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की. प्रबंधन की ओर से कहा गया कि छात्र की मेहनत और संस्थान के शैक्षणिक वातावरण का ही परिणाम है कि आज यहां के विद्यार्थी वैश्विक स्तर की कंपनियों में अपनी जगह बना रहे हैं. गौरतलब है कि वीवीआईटी का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल वर्ष भर छात्र-छात्राओं को प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान करने और उनके प्लेसमेंट के लिए सक्रिय रहता है. इस सफल चयन के लिए संस्थान प्रबंधन ने टीपीओ अंकित मिश्रा एवं टीआईओ रोहित कुमार के विशेष प्रयासों और मार्गदर्शन की भी सराहना की है. छात्र पीयूष कुमार सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों और प्लेसमेंट सेल द्वारा दी गई ट्रेनिंग को दिया है. उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं में भी उत्साह का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










