मैजिक से टक्कर में पलटा पिकअप, दो की हालत गंभीर

दो की हालत गंभीर
प्रतिनिधि पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थाना चौक के पास शनिवार को पिकअप वैन और मैजिक में जोरदार टक्कर में पिकअप वैन सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को मुफस्सिल पुलिस ने इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा .पिकअप और मैजिक को कब्जे में लेकर थाना आया. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि परवल लदा पिकअप वैन मनिहारी से कटिहार मोड़ जा रहा था. थाना चौक के पास सड़क क्रॉसिंग करने में मैजिक से पिकअप टक्कर हो गयी जिससे पिकअप सड़क पर पलट गया. पिकअप वैन में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गयाे. परवल भी सड़क पर बिखर गया. फोटो. 29 पूर्णिया 11- घटना के बाद पहुंची पुलिस.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










