जनगणना में भागीदारी हर नागरिक का कर्तव्य : महापौर

पूर्णिया
पूर्णिया.शहर में जनगणना को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महापौर विभा कुमारी ने बुधवार को स्व-गणना कर नगर वासियों से अपील की कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है.महापौर ने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है. इसके माध्यम से सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है.सही और सटीक जानकारी देने से योजनाएं अधिक पारदर्शी और लाभकारी बनती हैं. उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जनगणना के दौरान पूरी ईमानदारी से अपनी जानकारी दर्ज कराएं और इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना में भागीदारी केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरुण कुमार
अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










