ePaper

पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की नाव की व्यवस्था

Updated at : 04 Oct 2024 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की नाव की व्यवस्था

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के श्रीनगर प्रखंड के सिंघिया पंचायत अंतर्गत पटना रेहका गांव में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा अपने निजी कोष से बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव की व्यवस्था की. इस पहल का उद्देश्य बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री, भोजन, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना है. हालांकि, सांसद पप्पू यादव स्वयं इस दौरान उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उनके सांसद प्रतिनिधि ने यह नाव और राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों को सौंपी. इससे पहले, सांसद ने धमदाहा प्रखंड के मीरगंज डुबबा घाट, कोढा और अन्य कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी नाव वितरित किया था. सांसद के प्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद का सख्त निर्देश है कि बाढ़ राहत कार्य में कोई कोताही ना हो और अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जाये. इस मौके पर पूर्व प्रमुख मंटु यादव, निगरानी अध्यक्ष संजय सिंह, मुखिया प्रेम प्रकाश मंडल, सांसद प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी राजेश यादव, पूर्व मुखिया गंगा राम टुडू, प्रखंड अध्यक्ष विपीन शर्मा, राज कुमार यादव, रुपेश कुमार, सालो रिशेदेव, धीरेन्द्र शर्मा, राजू यादव, रविश रिशेदेव उपमुखिया, धुशो रिशेदेव, बेचन रिशिदेव, घुघली रिशेदेव, रजिन मुर्मू, बाबू राम हेम्ब्रम आदि मौजूद थे. फोटो. 4 पूर्णिया 10- बाढ़ पीड़ित के लिए उपलब्ध नाव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन