नहर टूटने से दर्जनों एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद

बैजनाथपुर नहर
प्रतिनिधि हरदा. बैजनाथपुर नहर के 12 आरडी का बांध टूटने से दर्जनों एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद हो गयी. रहुआ पंचायत के किसानों ने बताया कि शुक्रवार को देर रात नहर में ज्यादा पानी छोड़ने के कारण नहर का बांध टूट गया जिससे सैकड़ो एकड़ धान बर्बाद हो गयी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जबतक नहर के बीच की मिट्टी सफाई नहीं होगी, इसी तरह टूटता रहेगा. विभागीय लापरवाही के कारण एक दशक से सभी बांध कमजोर एवं जंगलमय बना हुआ है . कई जगहों पर चूहा का बड़ा छिद्र बना हुआ है जिसके चलते नहर में पानी छोड़ते ही कहीं न कहीं बांध में रिसाव से फसल बर्बाद हो जाती है. सिंचाई विभाग के जेई पंकज कुमार ने बताया कि टूटे हुए बांध की मरम्मत जल्द ही की जायेगी. टूटे हुए बांध पर मजदूर को लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




