दुनिया का सर्वश्रेष्ठ है हमारा संविधान : प्रो मरगूब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 5:27 PM
पूर्णिया कॉलेज में अंबेडकर की प्रतिमा पर पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण
– पूर्णिया कॉलेज में अंबेडकर की प्रतिमा पर पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की ओर से मंगलवार को संविधान दिवस शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्णिया कॉलेज के प्रांगण में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गयी. इस मौके पर पूर्णिया विवि के डीन छात्र कल्याण प्रो मरगूब आलम ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है. इसे रचने में बाबा साहब आंबेडकर का योगदान सर्वोपरि है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो शंभुलाल वर्मा ने भारतीय संविधान के विभिन्न खंडों तथा महत्वपूर्ण अनुच्छेदों के बारे में चर्चा की. डॉ सीके मिश्रा ने कहा कि संविधान से हमें अधिकार और कर्तव्य का ज्ञान मिलता है. राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सीता कुमारी ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र का प्राण है. एनएसएस स्वयंसेवकों व छात्र-छात्राओं ने संविधान की शपथ ली. फोटो. 26 पूर्णिया 8 परिचय- पूर्णिया कॉलेज में अंबेदकर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते लोग.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










