25 को धमदाहा में होगा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम

25 को धमदाहा में होगा
धमदाहा. अनुमंडल मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान स्थित सहित स्मारक पर 25 अगस्त को शहीद हुए सभी स्वतंत्रता सेनानी की याद में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का प्रारूप तैयार करने को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत धमदाहा कार्यालय में एक बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ नेता आशीष कुमार बब्बू ने की. बैठक में सभी धमदाहा नगर पंचायत के वाड पार्षद व मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि मौजूद थे .बैठक में 25 अगस्त को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने पर बल दिया गया. बैठक में धमदाहा जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभु जयसवाल, अशोक दुबे, वार्ड पार्षद प्रतिनधि मनीष सिंह, विनय सिंह, मनीष मण्डल आदि उपस्थित थे. फोटो. 13 पूर्णिया 17-बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




