पंखा ठीक करने में करंट लगने से एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2024 12:05 AM

विज्ञापन

प्रखंड की कुंआरी पंचायत के वार्ड 18 की घटना

विज्ञापन

धमदाहा. प्रखंड की कुंआरी पंचायत के वार्ड 18 सतमी टोला में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कुंआरी पंचायत के सतमी टोला वार्ड 18 में सोमवार की दोपहर 3 बजे करीब गंगा टुड्डू ( 50 ) अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था. इसी दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी. घर में कोई नहीं था. सब मकई काटने बगल के बहियार गये हुए थे. परिजन जैसे ही घर आये तो देखा कि अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है. इसके बाद आनन-फानन में निजी चिकित्सालय लाये जहां उसे मृत घोषित कर दिया. कुंआरी के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार बबलू ने घटना पर संवेदना जतायी. वही परिजन का रो-रोकर हाल बुरा है. इस बारे में धमदाहा सीओ रविंद्र ठाकुर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि टेलीफोनिक सूचना मिली है. जांच करवाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन