डिवाइडर को तोड़कर हटायेगा एनएचएआइ : एसडीओ
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 09 May 2025 6:35 PM
एसडीओ बोले
प्रतिनिधि, बनमनखी . पूर्णिया-सहरसा एनएच 107 के नवनिर्माण और चौड़ीकरण के दौरान बनमनखी बीआरसी गेट से बस स्टैंड होते हुए निबंधन कार्यालय तक सड़क तीन-चार वर्ष पूर्व डिवाइडर का निर्माण किया गया लेकिन अब तक इसे पूर्ण और व्यवस्थित नहीं किया गया है. यह दुर्घटना का सबब बन गया है. इस संबंध में एसडीएम चंद्रकिशोर सिंह ने बताया कि एनएचएआई डिपार्टमेंट के पदाधिकारी ने बताया है कि डिवाइडर को तोड़कर हटा दिया जाएगा. जबकि लोगों ने बताया कि डिवाइडर पर मैटेरियल नहीं देने के कारण यह नाली का रूप ले रहा है. बस स्टैंड के दुकानदार कचरा फेंक रहे हैं.वहीं डिवाइडर के बीच गढ्ढा रहने की वजह से छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










