PURNIA एथलेटिक्स में दो-दो गोल्ड मेडल हासिल कर नाव्या ने बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन
PURNIA  एथलेटिक्स में दो-दो गोल्ड मेडल हासिल कर नाव्या ने बढ़ाया मान

जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में सम्पन्न हुए दो दिवसीय 44 वां पूर्णिया जिला एथलेटिक्स मीट 2026 में बालिका वर्ग अंदर 18 के तहत पूर्णिया की बेटी नाव्या ने गोल्ड मेडल हासिल कर अपने शहर और विद्यालय का नाम रौशन किया है.

विज्ञापन

पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट PURNIA NEWS

जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में सम्पन्न हुए दो दिवसीय 44 वां पूर्णिया जिला एथलेटिक्स मीट 2026 में बालिका वर्ग अंदर 18 के तहत पूर्णिया की बेटी नाव्या ने गोल्ड मेडल हासिल कर अपने शहर और विद्यालय का नाम रौशन किया है. नाव्या को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ”शॉट पुट” और ”डिस्कस थ्रो” दोनों में गोल्ड मेडल से नवाजा गया. यह सम्मान उन्हें जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल द्वारा दिया गया.नाव्या ग्रीन पूर्णिया के सदस्य संजीव मिश्रा की बेटी है. इस बड़ी उपलब्धि के लिए जिला एथलेटिक्स संघ के संरक्षक डा. ए. के. गुप्ता,संघ के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, उपाध्यक्ष आलोक लोहिया एवं सचिव एम एच रहमान ने नाव्या को बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.नाव्या अब आगामी 10 जून से पटना में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना जलवा बिखेरेगी

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन