देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश राम सेवानिवृत

जिला संयुक्त औषधालय पूर्णिया
पूर्णिया. जिला संयुक्त औषधालय पूर्णिया के जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश राम की सेवानिवृति के मौके पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें वरीय यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ इत्त्सार अंसारी, होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विमलानंद झा, आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नन्द कुमार मंडल एवं नव नियुक्त आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिन्हाजुल हक़, डॉ मुकेश कुमार सिंह, डॉ संतोष विश्वास, डॉ राजीव, डॉ सरिता कुमारी सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारी मनोज कुमार, परवेज हयात, अजय कुमार व अन्य लोग उपस्थित हुए. सभा की अध्यक्षता डॉ इत्त्सार अंसारी ने की. इस मौके पर डॉ. विमलानंद झा, डॉ सुरेश राम, डॉ मुकेश सिंह, डॉ मिन्हाजुल हक़ व डॉ राजीव ने अपने अपने उदगार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन डॉ. नन्द कुमार मंडल ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




