शिक्षक हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव

रिटायर्ड शिक्षक रामनारायण यादव की हत्या का मामला
प्रतिनिधि ,जानकीनगर . बीते 27 जून को रिटायर्ड शिक्षक रामनारायण यादव की हत्या कर दी गयी थी. जानकीनगर में मृतक रिटायर शिक्षक के परिजनों से सांसद पप्पू यादव सोमवार की संध्या मिलने पहुंचे. सांसद ने कहा कि मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हमारे स्तर से मदद की जाएगी. उन्होंने शिक्षक की हत्या की घोर निंदा की तथा कहा कि अपराधियों का मनोबल परवान पर है. मौके पर चांदपुर भंगहा पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार अकेला, पूर्व सरपंच सुभाष यादव, रंजीत कुमार चुन्ना, गोरव आनंद, गोपाल सिंह, शंभू कर्ण, राजीव कुमार, सुमित यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव, सुधीर यादव आदि उपस्थित थे! फोटो. 9 पूर्णिया 25- पीड़ित परिवार से मिलते सांसद पप्पू यादव
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




