ePaper

विधायक ने बाढ़ व कटाव प्रभावित स्थलों का किया दौरा

Updated at : 11 Jul 2024 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने बाढ़ व कटाव प्रभावित स्थलों का किया दौरा

विधायक अख्तरुल ईमान

विज्ञापन

अमौर .विधायक अख्तरुल ईमान ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बरबट्टा पंचायत अंतर्गत रसेली एवं बनगवां गांव के कटाव स्थलों का दौरा किया. सबसे पहले रसेली एवं बनगवां पहुंच कर पीड़ित परिवारों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली. पंचायत क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों का हाल-चाल लिया.रसेली एवं बनगवां गांव में बाढ़ प्रभावितों ने विधायक को बताया कि समूचा गांव बाढ़ के पानी में डूब गया है. नदी कटाव से कई परिवारों के घर विलीन हो गए हैं. इस पर विधायक ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को यथाशीघ्र काम कराने का आदेश दिया.वहीं रंगरैया लाल टोली हाट बाजार के समीप पुल का एप्रोच ध्वस्त होने को लेकर पदाधिकारियों को जल्द आवागमन बहाल करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं. फोटो. 11 पूर्णिया 9- बाढ़ पीड़ितों से मिलते विधायक अख्तरुल ईमान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन