सौरा नदी में नाबालिग लड़की ने लगायी छलांग, तैराकों ने बचाया

Updated at : 03 Jul 2024 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

तैराकों ने बचाया

विज्ञापन

पूर्णिया. गुलाबबाग के शनि मंदिर के पास रहने वाली एक नाबालिक लड़की ने कप्तान पुल से सौरा नदी में छलांग लगा दी. नाबालिग के नदी में छलांग लगाते वहां मौजूद कुछ लोगों ने देख लिया और शोर मचाने लगे. वहां मौजूद चार तैराकों ने उसे डूबने से बचा लिया. घटना बुधवार के दोपहर में हुई. प्राथमिक उपचार के बाद वह स्वस्थ हो गई है. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि नाबालिग के दादाजी का गुलाबबाग मंडी में गद्दी है. नाबालिग एक भाई और एक बहन है. वह अक्सर अपने मोबाइल पर रील बनाती रहती थी. परिजनों ने बताया कि हाल के दिनों से नाबालिग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी. कप्तान पुल से छलांग लगाते ही नाबालिग नदी के तेज धारा में बह गई और कप्तान पुल के दक्षिणी दिशा की ओर जाने लगी. तैराकों ने बेहोशी की हालत में उसे नदी से बाहर निकाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन