Purnia मनोज राय ने बांसुरी वादन की स्वर लहरियों से किया मंत्रमुग्ध

कला भवन के नाट्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलाकार मनोज राय ने बांसुरी वादन की स्वर लहरियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट Purnia News : कला भवन के नाट्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलाकार मनोज राय ने बांसुरी वादन की स्वर लहरियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इससे पहले श्री राय ने एक भक्ति गीत की गेय प्रस्तुति देकर समां बांधा फिर इसी शिव भजन की धुन पर राग यमन में बांसुरी पर सुर देकर खूब तालियां बटोरी. प्रस्तितियों की शृंखला के तहत श्री राय ने बांसुरी से निकली मनमोहक धुन ने सभी का मन मोह लिया. यह अवसर था कला भवन नाट्य विभाग द्वारा आयोजित ‘मासिक कलाकारों का मंच कार्यक्रम’ का जिसमें खास तौर पर नवोदित कलाकारों को हर रविवार को मंच दिया जाता है. मनोज राय कलाकार के साथ कवि भी हैं और धमदाहा स्थित धर्मपुर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद् के संस्थापक हैं. कलाकार मनोज राय को विश्वजीत सिंह छोटू, कुंदन कुमार सिंह एवं कलाभवान नाट्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










