पूर्णिया विवि में पीजी प्रथम सेमेस्टर के लिए मेधा सूची जारी, कल से नामांकन

कल से नामांकन
पूर्णिया. पूर्णिया विवि के स्नातकोत्तर सत्र 2024-26 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए प्रथम मेधा सूची प्रकाशित कर दी गयी है. इसके आधार पर 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक नामांकन लिया जायेगा. प्रत्येक दिन नामांकित छात्र-छात्राओं का डेटा शाम 5 बजे तक विवि के पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा. एससीएसटी कोटि और छात्राओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नामांकन के दौरान नहीं लिया जायेगा. इस संबंध में डीन छात्र कल्याण प्रो. मरगूब आलम ने बताया कि पीजी में नामांकन के लिए मेधा सूची विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जा रही है. विवि पीजी विभागों के विभागाध्यक्षों , पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया महिला महाविद्यालय, डीएस कॉलेज कटिहार, अररिया कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज के प्रधानाचार्यों को नामांकन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










