राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निष्पादन के लिए बैठक

Updated at : 01 Jun 2024 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निष्पादन के लिए बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है

विज्ञापन

पूर्णिया कोर्ट. आगामी 13 जुलाई को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ व्यवहार न्यायालय धमदाहा, बनमनखी एवं बायसी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्र के निर्देशानुसार शनिवार को अवर न्यायाधीश प्रथम सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया राधा कुमारी की अध्यक्ष्ता में विधिक सेवा सदन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में पंचायती राज विभाग पूर्णिया से प्रवीण कुमार भारती, श्रम विभाग से श्रम अधीक्षक जगरनाथ पासवान, माप तौल विभाग से निरीक्षक अजय कुमार पाण्डेय, बिजली विभाग से अधीक्षण अभियंता बलबीर प्रसाद बागिस एवं धीरज कुमार सिन्हा तथा भारत संचार निगम लिमिटेड पूर्णिया के अनुमंडल पदाधिकारी रितेश कुमार उपस्थित हुए. सभी विभागों के पदाधिकारियों को अपने स्तर से मामलो को चिन्हित करने , नोटिस तैयार कराने, प्री लोक अदालत बैठक करने एवं प्रचार प्रसार कराने हेतु निर्देश दिया गया. बिजली विभाग के मामलों में जिस वाद में कंपाउंडिंग राशि उपभोक्ता द्वारा दिया जा चुका है, उसकी सूची अलग से तैयार करने हेतु निर्देश दिया गया. साथ ही जिस वाद में सिर्फ कम्पॉन्डिंग राशि बकाया रह गयी है, उसकी सूची भी अलग से तैयार करने हेतु आदेश दिया गया. उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर भी विचार विमर्श किया गया. फोटो. 1 पूर्णिया 20- बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारी एवं अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन